देहरादून.

मौसम वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता के साथ रहने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *