देहरादून, 24 अगस्त। शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता एवं सेरकी में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आंशिक क्षति के तात्कालिक सहायता राशि के चैक भी सौंपे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लेकर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर नंगे पैर पानी में उतरे और स्थिति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को स्थिति सामान्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सेरकी में नाले का चौड़ीकरण करने के लिए आगणन बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका शीघ्र ज्वाइंट सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की घटनाओं से निपटने हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जिनका अधिक नुकसान हुआ है, उनके दुबारा आंकलन करने के राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए है। मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *