मकर संक्रांति के अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा महानगर देहरादून में कई स्थानों पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया।महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एवं समाज के प्रतिष्ठ व्यक्तियों द्वारा महानगर में खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि आज जो प्रसाद वितरण हो रहा है यह राम खिचड़ी के नाम पर किया जा रहा है और इस प्रकार के सहयोग के द्वारा समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति में समानता का भाव विकसित होगा हम सभी को समाज में रहने वाले सभी वर्गों के साथ इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहना चाहिए इससे समाज में समरसता का भाव के साथ नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
