*देहरादून*

राज्य सरकार आगामी लोकसभा चुनाव के तहत हर मंत्री के कार्यों को जनता तक पहुंचाना चाहती है, जिसके तहत अब मंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लगातार अपने कार्यों की रिपोर्ट मीडिया तक पहुंचा रहे हैं, ताकि जन-जन तक बीजेपी की प्रदेश सरकार अपने कार्यों का व्यापक असर दिखा सके। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मीडिया को अपने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया है कि पशुपालन विभाग में goat valley project को सभी जनपदों में सफलता मिली हैं। 13 जनपदों में इस योजना के तहत 792 लाभार्थी को लाभ मिला। मुर्गीपालन में भी दो स्तर पर विभागीय योजना की लॉन्च की गई जिनमें 10 जनपद में 1941 लाभार्थी जुड़े।पहली बार देश में 4500 एम्बुलेंस पशुओं को लेकर शुरू की गई। 1,17,000 से ज्यादा कॉल पशुओं को लेकर विभाग के कॉल सेंटर पर आयी। डेढ़ साल में 04 अधिकारियों को दुग्ध संघ में भ्रष्टाचार के आरोपों में बाहर किया गया। पिछले 08 से 10 साल से फाइल दबी हुई थी, जिन पर एक्शन हुआ।नैनीताल दुग्ध संघ मामले में GM को नोटिस भेजा गया। स्किल डेवलपमेंट विभाग में जॉब देने पर भी फोकस गया। विभाग में केवल डोमेन एक्सपर्ट के माध्यम से ट्रेनिंग दी जाएगी।70 प्रतिशत रोजगार न देने की दशा में सिक्योरिटी जब्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *