*देहरादून*

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में भक्तों में उत्साह का वातावरण है। उत्तराखंड में भी जगह – जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोग जश्न मना रहे हैं। देहरादून भाजपा महानगर की ओर से शनिवार को राजधानी देहरादून में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकली वहां पर लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने हिंदुत्व और भगवान राम को लेकर पहले कई तरह के बयान दिए उनको लेकर कुछ नहीं कहना है। बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *