देहरादून,
मंत्री गणेश जोशी ने श्री राम की आरती कर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त भी किया।
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी के सभी राम भक्तों द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भगवान श्री राम के गीतों पर रामभक्तों के साथ थिरकते नजर आएं। नगर परिक्रमा के दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कल यानी 22 जनवरी को अपने महल में विराजमान होने जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देशभर के छोटे बड़े धार्मिक स्थलों मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और निर्देशन में प्रदेश भर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के तहत उत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश में जगह जगह शोभा यात्रा, मंदिरों में स्वच्छता अभियान अखंड रामायण पाठ सहित अनेक कार्यक्रम किए जा रहे है। उन्होंने कहा आज पूरा देश राममय है। उन्होंने कहा 500 वर्षो की तपस्या के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जो पूरे देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण तथा सभी से अपने घरों में दिए जलाकर उत्सव मनाने की अपील भी की।
