राजधानी देहरादून में सड़क पर लोगों को लाइसेंसी हथियार दिखाकर डराने और गाली-गलौच करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामला देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र का है
आरोपी चालक असलाह दिखाकर आमजन को डरा और धमका रहा था। एक राहगीर ने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर एसएसपी के निर्देश पर अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार किया।
