देहरादून.
लोकसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी तक कांग्रेस के सभी दावेदारों की लिस्ट फाइनल कर दी जाएगी। देहरादून में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य नीरज डांगी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ ही लोकसभा कोऑर्डिनेटरों और संभावित प्रत्याशियों के साथ चर्चा की। भक्त चरण दास ने कहा कि 15 फरवरी तक सभी प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल कर दी जाएगी।
