देहरादून.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को देहरादून आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेरोजगारी महंगाई को लेकर कांग्रेस जनता के बीच में जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि प्रदेश में युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है महिलाओं के साथ में उत्पीड़न हो रहा है। श्रमिकों के साथ में भी उत्पीड़न हो रहा है। सरकार आम लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन भी दोहरे रवैया के साथ में काम कर रहा है। प्रशासन ने जानबूझकर परेड ग्राउंड को कार्यक्रम करने के लिए नहीं दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारी में जुटी हुई है। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी जनता के बीच में जाएगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि आम लोग अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस पार्टी आम लोगों से आह्वान कर रही है। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच में जाएगी। वहीं कांग्रेस पार्टी ने एक जुटता दिखाने की कोशिश भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *