हरिद्वार-: आज से शुरू हुए कांवड़ मास में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को देश के अलग-अलग कोनो से उत्तराखंड पधार चुके कांवड़िए अपनी डाक लेकर अपने प्रथम पड़ाव हरिद्वार आने शुरू हो चुके है। कांवड़ यात्रा को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकुशल सम्पन्न करवाने को प्रदेश पुलिस डीजीपी दीपम सेठ द्वारा अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है जिसमे कांवड़ यात्रा के आज प्रथम दिन डीजीपी दीपम सेठ हर की पौड़ी पर श्री गंगा सभा रजि० के पदाधिकारियो द्वारा आयोजित माँ गंगा की पूजा अर्चना के लिए पहुँचे, जहां उनके द्वारा अपनी टीम के आईजी लॉ एंड आर्डर नीलेश आनंद भरणे व पुलिस कप्तान हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के साथ माँ गंगा की आरती कर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। इस मौके पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित भी उपस्थित रहे।

 

डीजीपी दीपम सेठ द्वारा भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से जल भरने के लिए आने वाले कांवड़ियों के स्वागत के लिए हरिद्वार पुलिस प्रशासन को अपनी 24*7 तैयारी रखने को कहा है व निर्बाध रूप से यात्रा को अंतिम चरण तक पहुँचाने को प्रतिबद्ध रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *