देहरादून.

कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटिक पार्किंग शुरू हो चुकी है। यहां पर अस्पताल स्टाफ के वाहन स्वचालित रूप से पार्क हो रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों के लिए भू-स्तरीय पार्किंग में अतिरिक्त जगह की सुविधा मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड में 96, तिब्बती मार्केट में 132 और कोरोनेशन में 18 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बहुत ही छोटे जगह पर निर्मित की गई है। इसकी खास बात ये भी है कि इन पार्किंग को अन्य स्थानों पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। टेस्टिंग और ट्रायल कमीशनिंग पूरी होने के बाद ये पार्किंग शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित होंगी। जिलाधिकारी की अगुवाई में जिला प्रशासन मा0 मुख्यमंत्री के आधुनिक उत्तराखंड विजन को साकार करने में जुटा है। राज्य में निर्मित पहली ऑटोमेटिक मैकेनिकल पार्किंग कोरोनेशन चिकित्सालय को हैंडओवर कर दी गई। तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में भी ऑटोमेटिक पार्किंग तैयार हो गई है।

इन तीनों पार्किंग को मुख्यमंत्री जल्द लोकार्पण कर जनमानस को समर्पित करेंगे। डीएम का यह प्रयोग शहर में यातायात व्यवस्था में कारगर सिद्ध होगा। जिला प्रशासन शहर के अन्य स्थानों पर भी ऑटोमैटिक पार्किंग निर्माण की संभावनाओं का तलाश रहा है। शहर में छोटे स्थान पर बनने वाली ऐसी मल्टी लेवल ऑटोमेटिक पार्किंग से आम जनमानस को सुविधा मिलने के साथ यातायात भी सुगम होगा। पहली आटोमेटेड पार्किंग का निर्माण लैंसडाउन चौक से गांधी पार्क और परेड ग्राउंड के मध्य से गुजरने वाले मार्ग पर, दूसरी पार्किंग का निर्माण लैंसडाउन चौक पर तिब्बती मार्केट सामने बहुद्देशीय खेल भवन के पास और तीसरी पार्किंग कोरोनेशन अस्पताल में तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *