दिनांक 16 सितम्बर 2025 को प्राप्त सूचना के अनुसार कार्लीगाड़, देहरादून क्षेत्र में बादल फटने से मार्ग बाधित हो गया, जिसके कारण कई लोग अपने घरों में फँस गए। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कठिन परिस्थितियों में साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए अस्थायी पुल एवं रस्सियों की मदद से गधेरा पार करने हेतु सुरक्षित मार्ग तैयार किया गया। इस राहत एवं बचाव कार्य के माध्यम से लगभग 60–70 लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया।
