देहरादून.
उत्तराखंड में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है, क्योंकि राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू कर दिए हैं। ये दरें 5 अक्टूबर से प्रभावी हो गई हैं और इसमें 9% से 22% तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब है कि अब जमीन, आवासीय फ्लैट, बहुमंजिला इमारतों में घर और व्यावसायिक परिसरों में दुकानें खरीदना पहले की तुलना में अधिक महंगा हो जाएगा।
*क्यों बढ़ाए गए हैं सर्किल रेट?*
– राज्य सरकार ने तेजी से हो रहे निर्माण और जमीनों की खरीद-फरोख्त को देखते हुए यह फैसला लिया है।
– सरकार का मानना है कि इससे राजस्व में वृद्धि होगी और रियल एस्टेट बाजार में पारदर्शिता और स्थिरता आएगी।
– नए सर्किल रेट उन क्षेत्रों में लागू किए गए हैं जहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और नई सड़क परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।
*किन जिलों में कितनी बढ़ोतरी?*
– देहरादून में राजपुर रोड पर जमीन का सर्किल रेट 62 हजार से बढ़कर 68 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है।
– ऋषिकेश में 3550 मीटर तक की कृषि भूमि के लिए सर्किल रेट 33 हजार से बढ़कर 39600 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है।
– हरिपुर कला इलाके में 20% तक बढ़ोतरी हुई है।
*क्या होगा इसका असर?*
– जमीन और फ्लैट खरीदना महंगा हो जाएगा।
– राज्य सरकार का राजस्व बढ़ेगा।
– रियल एस्टेट बाजार में पारदर्शिता और स्थिरता आएगी।
