उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत मनाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सभी सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने कहा कि करवा चौथ पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को मजबूत करता है और यह पर्व भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

 

इस अवसर पर, गीता धामी ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की और पूरे विधि-विधान के साथ व्रत का समापन किया। मुख्यमंत्री धामी अहमदाबाद में होने के बावजूद अपनी पत्नी के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े और पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर इस पल को विशेष बनाया।

 

करवा चौथ के इस पावन अवसर पर, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी की मनोकामनाएं पूरी हों और परिवार में सुख-शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *