मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। 9 नवंबर को आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

 

*मुख्य सचिव के निर्देश:*

 

– आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

– प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

– आमजन को प्रवेश और निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *