उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में शहरी विकास विभाग, वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, आपदा प्रबंधन पुनर्वास, और नियोजन विभाग के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

 

*मुख्य प्रस्ताव:*

 

– *शहरी विकास विभाग*: शहरी विभाग निदेशालय पीएमयूके गठन को मंजूरी, 4 पद स्वीकृत।

– *वित्त विभाग*: टेंडर प्रक्रिया में इंश्योरेंस के तहत बीमा की गारंटी होगी।

– *कार्मिक विभाग*: दैनिक वेतन, संविदा कर्मियों के लिए नियमतिकरण के लिए कटऑफ डेट के लिए समिति का गठन।

– *आपदा प्रबंधन पुनर्वास*: उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने पर सहमति, पक्के मकान के 5 लाख रुपये देने पर भी सहमति।

– *नियोजन विभाग*: उत्तराखंड में निवासरत परिवारों के लिए आईडी देवभूमि परिवार योजना के तहत बनेगी।

– *उपनल कर्मचारियों की मांग*: उपनल कर्मचारियों की मांग पर कैबिनेट ने समिति बनाई, दो महीने के भीतर कमेटी देगी रिपोर्ट।

– *उपनल*: उपनल अब विदेशों में भी कर्मचारियों के लिए करेगा नियुक्ति, भारत विदेश मंत्रालय में उपनल करेगा रजिस्ट्रेशन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *