मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लेटीबुंगा मैदान, ग्राम पंचायत शशबनी, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में 112 करोड़ 34 लाख रुपये की कुल 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा सहित पूरे नैनीताल जिले के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भीमताल क्षेत्र के कई गांवों में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, ओखलकांडा के करायल बैण्ड–टकुरा वन चौकी रोड का डामरीकरण किया जाएगा, और भीमताल में नई पार्किंग और नया रोडवेज बस स्टेशन स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा है, और बेरोजगारी दर में 4.4% कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *