*पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा चलाया गया आकस्मिक चेकिंग अभियान*

 

*सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर देर रात्रि तक लिया पुलिस चेकिंग का जायजा*

 

*पुलिस टीमो द्वारा नगर व देहात क्षेत्र में सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी आकस्मिक चैकिंग*

 

*चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा लगभग 05 हज़ार व्यक्तियों व 4 हज़ार वाहनों को किया चैक।*

 

*बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर चैक किये सत्यापन सम्बन्धित दस्तावेज*

 

*संदिग्धों की तलाश हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल, शॉपिंग काम्प्लेक्स व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ चलाया गया सघन चैकिंग अभियान*

 

*संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय समय पर अलग-अलग स्थानों पर वृह्द स्तर पर आकस्मिक चेकिंग के दिए हैं निर्देश*

 

आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु *एसएसपी देहरादून* द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में में दिनांक: 16/12/2025 की देर रात्रि तक जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों/ वाहनो के साथ साथ डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल टीम की सहायता से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन में यात्रियों/ वाहनों की सघन चेकिंग की गई, साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों, मॉल, शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि स्थानों व उनके पार्किंग एरिया व आस पास के स्थानों में चेकिंग कर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 3799 वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 4981 व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई।

 

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *