मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्ग की नयी एवं गतिमान परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए

*मुख्य निर्देश:*

– *पिथौरागढ़ – बागेश्वर एनएच 309 ए*: भारत सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजने पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने के निर्देश।

– *काठगोदाम – नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग*: वन एवं वन्यजीव स्वीकृतियों के लिए डेटा अपलोड में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि।

– *प्रोजेक्ट्स की निगरानी*: सभी प्रोजेक्ट्स की विभिन्न स्तरों पर नियमित निगरानी और जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठकों के निर्देश।

– *3(जी) और 3(डी) की कार्यवाही*: विभिन्न सड़कों की 3(जी) और 3(डी) की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश।

– *पेड़ कटाई*: पेड़ कटाई के लिए छपान और कटान की कार्यवाही में देरी पर 31 दिसम्बर तक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *