*नशा तस्करों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा।*

*01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।*

*अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 06 लाख रू0 से अधिक मूल्य 21.93 ग्राम स्मैक बरामद।*

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में 02 बार जा चुका है जेल।*

*थाना रायपुर*

* मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025* के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित टीम द्वारा दिनांक: 20-12-2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रायपुर रोड गुरूद्वारे के पास से एक अभियुक्त परवेज राव को लगभग साढे 06 लाख रू0 मूल्य की 21.93 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में थाना बसन्त विहार तथा थाना पटेलनगर से 02 बार जेल जाना प्रकाश में आया है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* परवेज राव पुत्र नसीम राव निवासी मेहूवाल निकट जी मॉर्डन स्कूल थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष

 

*बरामदगी:* 21.93 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग साढे 06 लाख रू0)

 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*

1-मु0अ0सं0 67/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बसन्त विहार देहरादून

2-मु0अ0सं0 815/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *