*ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखने के दिये निर्देश*
*धरना- प्रदर्शन के सकुशल संपन्न होने पर सभी पुलिस कर्मियों के ड्यूटी के दौरान संयमित व्यवहार की प्रशंसा कर किया उनका उत्साहवर्धन*
आज दिनांक 04/01/2026 को अपनी मांगों को लेकर कतिपय संगठनों द्वारा प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए उन्हें ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखने के निर्देश दिए गए थे।
प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगो के आने तथा इस दौरान अपनी मांगों को लेकर उनके द्वारा अपना आक्रोश जताते हुए पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की का प्रयास किया गया, परंतु डयूटी पर मौजूद समस्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियो द्वारा संयमित होकर पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया, धरना प्रदर्शन ड्यूटी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा किये गए संयमित व्यवहार के लिए सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार संयमित व अनुशासित रहते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
