*रानीपोखरी थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम है 10000 का इनामी बदमाश ,वर्ष 2021 में पटेलनगर थाना क्षेत्र से बच्ची के अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगने के अभियोग में चल रहा था वांछित*

*घटनास्थल से अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा व बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई*

गिरफ्तार घायल अभियुक्त का नाम पता

*मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी चांदखेड़ी थाना दिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उम्र 24 वर्ष* है

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा रानीपोखरी क्षेत्र में हुई 10000 रुo के इनामी बदमाश के साथ पुलिस मुठभेड़ के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व जौलीग्रांट अस्पताल जाकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए घायल अभियुक्त के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली गई*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *