*देहरादून।* प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 29-30 अप्रैल की रात लूट की बड़ी वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुजरात नंबर की काली कार में सवार बदमाशों ने देवराज नाम के व्यक्ति से तमंचे की नोक पर 2 लाख रुपये नकद, मोबाइल और जरूरी कागजात लूट लिए और उसे गोली मारकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी नरेश राठौर पुलिस टीम के साथ बदमाशों का पीछा करने निकले। जंगल के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें थानाप्रभारी नरेश राठौर गोली लगने से घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी बाद में कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे जिले में नाकाबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायल थानाप्रभारी और पीड़ित देवराज का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *