*कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने किया अनावरण*
*घटना को अंजाम देने वाली 01 शातिर महिला चोर को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार*
*गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुकी है जेल*
दिनांक 21.05.2026 को वादिनी सुनीता शर्मा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ़ इंडिया, शाखा एस्ले हॉल देहरादून के द्वारा कोतवाली नगर पर आकर 01 तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा बैंक के बाहर एटीएम में लगे एयर कंडीशनर आउटडोर तथा यूनिट कॉपर वायर चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर मु0अ0सं0 : 187/26 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 27.05.26 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाली एक महिला अभियुक्ता को कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्ता का पूर्व में भी चोरी के अन्य अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है
*नाम पता अभियुक्ता*
01- ललिता देवी पत्नी लुटकुन साहनी निवासी आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़ थाना केंट, उम्र-25 वर्ष
*बरामदगी*
1. कैरियर कंपनी का स्प्लिट AC का आउटडोर यूनिट मय कॉपर वायर (कीमत 50,000 रूपये)
*आपराधिक इतिहास अभियुक्ता*
1. मु0अ0स0 94/2018 धारा 357,480 भादवि थाना राजपुर
2. मु0अ0स0 93/2018 धारा 380,457,411 ipc थाना राजपुर
3. 117/19 धारा 380,454,411 ipc थाना कैंट देहरादून
