*देहरादून, 17 अक्टूबर 2026 -* अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी से पहले उन्हें पति की पहली शादी की जानकारी नहीं थी। यह बात बच्चों के होने के बाद पता चली।

मंत्री ने गोलज्यू देवता की कसम खाकर कहा कि उनके द्वारा दिया गया ऑडियो 100% सच है, AI से बना नहीं है। उन्होंने कहा कि 22-23 साल तक पूरी ईमानदारी से सब कुछ समर्पित करने के बाद उन्हें जातिसूचक गालियां देकर घर से बाहर निकाला जा रहा है और जान से मारने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि वह सत्ता में, विधायक और मंत्री होने के बावजूद चुप नहीं बैठीं ताकि आम महिलाओं को संदेश जाए कि अत्याचार सहना नहीं चाहिए। मायके के संस्कारों और बच्चों की रक्षा के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।

बिहार वाले पुराने मामले पर उन्होंने कहा कि पति ने सार्वजनिक माफी मांग ली थी, इसलिए उन्होंने विषय वहीं खत्म कर दिया था।

अब उन पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है – “तहरीर वापस लो तो आरोप खत्म, नहीं तो आरोप लगते रहेंगे।” 210 करोड़ की संपत्ति के आरोपों पर उन्होंने कहा कि 2003 से उनका राजनीतिक जीवन शुरू है, सभी चुनावी हलफनामे पब्लिक डोमेन में हैं, जांच करा लें।

इस मामले में कैंट थाने में FIR दर्ज हो चुकी है और SP देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय SIT जांच कर रही है। वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मंत्री ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड पुलिस पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *