*देहरादून/मसूरी, 7 सितंबर।* मसूरी के अपर माल रोड स्थित रॉक स्टोन में अवैध निर्माण पर MDDA ने सोमवार को बुलडोजर चलाया। संजय मेहरोत्रा और राजीव मेहरोत्रा द्वारा किया गया अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।

एमडीडीए के अनुसार निर्माण के खिलाफ उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973) के तहत वाद दायर किया गया था। संबंधित पक्ष को सुनवाई का पूरा मौका दिया गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण ने कहा कि मसूरी जैसे संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्र में बिना मानचित्र और अनुमति के निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून और मसूरी में नियोजित और नियमबद्ध विकास हमारी प्राथमिकता है। कानून का पालन न करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण निष्पक्ष रूप से कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहा है और अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *