देहरादून.

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी अब हर स्तर से खुद को मजबूत बनाने में जुटी है. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने चुनावी दृष्टि से पार्टी के अभियानों की टोली और लोकसभा स्तरीय टीम की समीक्षा बैठक ली है. इस दौरान उन्होंने सभी सांगठनिक कार्यक्रमों में तेजी लाने के साथ साथ 28 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे को अंतिम रूप दिया. दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने पार्टी मुख्यालय में दो महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में शिरकत की. जिसके तहत सर्वप्रथम राज्य में संचालित पांच प्रमुख अभियानों के संयोजक एवं सह संयोजकों से विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए । जिसके उपरांत उन्होंने लोकसभा चुनाव संयोजक, सहसंयोजक, लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी एवं लोकसभा विस्तारकों समेत प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली. वहीं कांग्रेस की नारी न्याय यात्रा को लेकर पूछे गए सवालों पर जवाब देते हुए बीजेपी प्रदेश महेंद्र भट्ट ने कहा, कांग्रेस इतनी विचारहीन और मुद्दाविहीन हो गई है कि राजनैतिक कार्यक्रमों में भी नकल करती है. भाजपा संगठन लगातार विभिन्न अभियानों के माध्यम से मातृ शक्ति के बीच हमेशा सक्रिय रहते हैं और इसी क्रम में हम महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संपर्क कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *