*हल्द्वानी (नैनीताल):* हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाता दिख रहा है।

युवक के मुताबिक, वह देर रात सड़क हादसे में घायल एक महिला मरीज को लेकर बृजलाल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा था। आरोप है कि मौके पर मौजूद इमरजेंसी स्टाफ ने घायल महिला को तत्काल देखने के बजाय आपस में बहसबाजी शुरू कर दी। युवक ने नर्सिंग स्टाफ के आचरण को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

वीडियो में युवक ने बताया कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की थी, जिस पर उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

वीडियो वायरल होने के बाद शहर में निजी अस्पतालों की इमरजेंसी व्यवस्था और आपात स्थिति में मरीजों को मिलने वाले इलाज को लेकर बहस तेज हो गई है।

बताया जाता है कि बृजलाल अस्पताल का संचालन डॉ. अजय पाल द्वारा किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *