*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 सितंबर को ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ के तहत चयनित 140 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे।

‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड?’ विषय पर प्रदेश के 2,67,744 कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों ने अपने विचार सरकार तक पहुंचाए थे। इनमें से 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया गया है।

CM ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को भी युवाओं के साथ बैठकर उनके विजन को सुनने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, पर्यटन और IT जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

CM धामी ने कहा कि युवाओं के उपयोगी सुझावों को नीति-निर्धारण में शामिल किया जाएगा। यह संवाद युवाओं को विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनाने की पहल है। चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करियर कोचिंग के लिए 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *