*देहरादून।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में दिनभर आत्मीयता का माहौल रहा। मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, DGP दीपम सेठ सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने CM आवास पहुंचकर धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
बधाई देने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उत्तराखंड की सेवा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
