*देहरादून।* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने डोईवाला में 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया, वहीं ऋषिकेश में तीन अवैध निर्माणों को सील कर दिया।

एमडीडीए की टीम ने पहली कार्रवाई तहसील डोईवाला के शेरगढ़ माजरीग्रांट क्षेत्र में की, जहां अवतार सिंह और प्रमोद पाल द्वारा करीब 10 से 15 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। दूसरी कार्रवाई फतेहपुर माजरीग्रांट में हुई, जहां मुकेश सकलानी की 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

इसके अलावा ऋषिकेश के आमबाग गली नंबर-02, विस्थापित क्षेत्र में अमित भाटिया, राणा जी और पंकज सेठ द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना स्वीकृति के हो रहा कोई भी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से अपील की कि प्लॉट खरीदने से पहले भू-उपयोग और प्राधिकरण की स्वीकृति जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *