*देहरादून।* एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चल रहे नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कबाड़ी पुल के पास से शब्बीर उर्फ बुच्चन (34 वर्ष) को 12.35 ग्राम स्मैक और गोरखपुर तिराहा बडोवाला से तैय्यब (25 वर्ष) को 374 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।

पूछताछ में दोनों ने जल्दी पैसा कमाने के लालच में तस्करी करने की बात कबूली।

गिरफ्तार अभियुक्त तैय्यब शातिर अपराधी है। वह पूर्व में चोरी और अन्य मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और चोरी के मामले शामिल हैं। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *