*देहरादून 21 अक्टूबर -* मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने आवासीय कॉलोनियों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में MDDA की टीम ने शहर में पांच जगह सीलिंग की कार्रवाई की।


जानकारी के मुताबिक इंजीनियर इन्क्लेव फेस-1 में तीन परिसर सील किए गए। यहां आवासीय कॉलोनी में कृष्णा डेयरी और एक दुकान अवैध रूप से चल रही थी, साथ ही एक आवासीय भवन में बिना अनुमति बदलाव कर कारोबार किया जा रहा था।
इसके अलावा ईस्ट होप टाउन लक्ष्मीपुर में बिना नक्शा पास कराए बन रही दो दुकानों को और महिमा इन्क्लेव लेन नंबर-2 में स्वीकृत नक्शे से अलग बन रहे हॉस्टल निर्माण को भी सील किया गया।
MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध निर्माण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी रहेगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्रवर्तन अभियान लगातार चलेगा और लोगों से अपील की है कि निर्माण से पहले नक्शा पास कराएं और नियमों का पालन करें।
