*देहरादून 22 अक्टूबर 2026 -* मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत दून पुलिस ने नशा तस्करों पर एक और कार्रवाई की है। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने 5 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कल 21 अक्टूबर को भानियावाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त दुर्गा प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद को पकड़ा गया।
आरोपी मूल रूप से रुद्रप्रयाग के जखोली का रहने वाला है और वर्तमान में नून्नावाला भानियावाला, डोईवाला में रह रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली डोईवाला में NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
