*देहरादून 22 अक्टूबर 2026 -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने चूना भट्टा रायपुर क्षेत्र से एक महिला नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
*ऐसे हुई कार्रवाई -*
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा चूना भट्टा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में देखा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
*अभियुक्ता का विवरण -*
गिरफ्तार महिला की पहचान विभा देवी पत्नी महेश साहनी, निवासी चूना भट्टा आढ़ोईवाला, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 445/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि महिला स्मैक कहां से लाती थी और किसे सप्लाई करती थी।
*पुलिस टीम -*
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पूनम खत्री, अपर उपनिरीक्षक सुनील रावत, हेड कांस्टेबल प्रकाश पुरोहित, हेड महिला कांस्टेबल दमयंती और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।
