मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर हरभजवाला, मेहुवाला माफी, चंद्रमणी रोड और राजपुर रोड पर 6 अवैध निर्माणों को सील किया गया। आवासीय कॉलोनियों में बिना नक्शा पास कराए बन रही दुकानों और व्यावसायिक भवनों पर यह कार्रवाई हुई है।
*देहरादून, 22 अक्टूबर 2026 -* एमडीडीए ने शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आज टीम ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में 6 स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की।

*कहां-कहां हुई कार्रवाई -*
– *हरभजवाला :* अशरफ अली द्वारा बिना अनुमति बनाई जा रही 6 दुकानों को सील किया गया।
– *मेहुवाला माफी, शिमला बाईपास :* शाहिद राव के दो अलग-अलग अवैध निर्माण और फईयाज राव का एक निर्माण सील।
– *चंद्रमणी रोड :* पूजा विहार के पास ललित कश्यप का बिना मानचित्र वाला निर्माण सील।
– *राजपुर रोड :* साईं मंदिर के पास अमित गर्ग का अवैध निर्माण सील।
प्राधिकरण ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति व्यावसायिक निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई सहायक अभियंता, अवर अभियंता और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी* ने कहा कि देहरादून में नियोजित विकास प्राथमिकता है। बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी।
*सचिव मोहन सिंह बर्निया* ने कहा कि निर्माण से पहले मानचित्र पास कराना अनिवार्य है। नियम तोड़ने वालों पर सीलिंग सहित अन्य कार्रवाई होगी और नागरिक सुनियोजित विकास में सहयोग करें।
