*देहरादून 22 अक्टूबर 2026 -* सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सचिवालय में अहम बैठक हुई। बैठक में State-Specific Draft Note को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई। इस दौरान पीएम गतिशक्ति पोर्टल, भूमि राशि पोर्टल, परिवेश पोर्टल, भूमि अधिग्रहण, वन भूमि हस्तांतरण, RoW मुआवजा, यूटिलिटी शिफ्टिंग, लैंड बैंक और रॉयल्टी जैसे मुद्दों पर अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। सिंगल विंडो से ठेकेदारों को समयबद्ध अनुमति देने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

सचिव डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी के लिए यूजर एजेंसियों को दस्तावेजीकरण पर विशेष ध्यान देना होगा। हर प्रकरण की विस्तृत कार्ययोजना बने और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम व भारत सरकार की गाइडलाइंस का गहन अध्ययन कर नियमसम्मत समाधान निकाला जाए। स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं समझी जाएं और जहां नियमों में संशोधन जरूरी हो, वहां स्पष्ट प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय समन्वय बेहतर करने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी नहीं है, उनके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। बैठक में राजस्व परिषद आयुक्त रंजना राजगुरु, अपर सचिव विनीत कुमार सहित PWD, UPCL, PITCUL के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी जिलों के DM, CDO और ADM वर्चुअली जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *