*पिथौरागढ़ -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव जाने और अधिकारियों को कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे पिथौरागढ़ समेत सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा सहित जिला प्रशासन और कॉलेज के अधिकारी मौजूद रहे।
