*रुद्रप्रयाग -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत बनी पुल-सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। 156 करोड़ की लागत से अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। इस मार्ग पर सोमवार से ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू हो गया है, जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

CM ने कहा कि यह 1.18 किमी लंबी परियोजना केदारनाथ हाईवे (NH-107) को बदरीनाथ हाईवे (NH-07) से सीधे जोड़ेगी। इससे चारधाम यात्रियों को रुद्रप्रयाग बाजार से नहीं गुजरना पड़ेगा और शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित होगी और स्थानीय व्यापार व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान CM ने गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षा कार्यों की जानकारी भी ली। साथ ही जिला प्रशासन के ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान के तहत संगम लाइब्रेरी का अवलोकन कर सराहना की। अभियान में अब तक 2,500 से अधिक पुस्तकें प्राप्त हुई हैं, CM ने स्वयं 150 पुस्तकें दान की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *