*गैरसैंण -* विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को रुद्रप्रयाग और चमोली में भव्य स्वागत हुआ। रुद्रप्रयाग में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया, जबकि चमोली में विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने अगवानी की।

गौचर, कर्णप्रयाग, खेती सहित विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान आदिबद्री में CM ने स्थानीय दुकानों पर जाकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की और आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने सभी स्थानों पर लोगों के स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *