*गैरसैंण/देहरादून -* उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में धार्मिक आयोजनों और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस किया गया है। दिव्य कुंभ की तैयारियों के लिए अवस्थापना सुविधाओं हेतु कुल लगभग 290 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर के लिए 30 करोड़ रुपये अलग से रखे गए हैं।

नंदा राजजात यात्रा के संचालन के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की महत्वपूर्ण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए 300 करोड़ और केएफडब्ल्यू परियोजना के लिए 110 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

आपदा संवेदनशील क्षेत्रों के लिए भी बजट में ध्यान दिया गया है। जोशीमठ सहित भू-धंसाव वाले क्षेत्रों के कार्यों के लिए लगभग 48 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *