*भराड़ीसैंण (गैरसैंण) -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण में चमोली जनपद की 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 197.87 करोड़ की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ की 6 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये योजनाएं पेयजल, सड़क, शिक्षा और पुलिस अवस्थापना से जुड़ी हैं।
*इन 6 योजनाओं का शिलान्यास :*
सबसे बड़ी योजना 122.69 करोड़ की लागत से रामगंगा नदी पर बांध बनाकर गैरसैंण शहर को पेयजल आपूर्ति की है। इसके अलावा कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा के लिए 50.18 करोड़, राजकीय पॉलिटेक्निक गैरसैंण भवन के लिए 12.16 करोड़, आयुर्वेदिक चिकित्सालय बछुवाबाण के अनुरक्षण के लिए 22.75 लाख, कुमोली रैवान से फरखण्डे मोटर मार्ग के लिए 6.99 करोड़ और गैरसैंण-पज्याणा मोटर मार्ग के लिए 5.60 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।
*इन 6 योजनाओं का लोकार्पण :*
CM ने खजुरखाल-भण्डारीखोड़-कुनीगाड़ मोटर मार्ग के उच्चीकरण (14.82 करोड़), GIC गैरसैंण के ऑडिटोरियम (4.37 करोड़), सारकोट-भराड़ीसैंण मार्ग के सुधार (4.03 करोड़), कारगिल शहीद रणजीत सिंह मोटर मार्ग के नवीनीकरण (2.17 करोड़), गैरसैंण में नवनिर्मित फायर यूनिट भवन (4.37 करोड़) और थाना गैरसैंण भवन (4.24 करोड़) का लोकार्पण किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
