*देहरादून।* एसएसपी देहरादून के हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
बुधवार को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 29/10/2026 को कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली थी कि पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुड़दंग किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर एक व्यक्ति पारिवारिक विवाद के चलते दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह और अधिक उग्र हो गया और मारपीट पर उतारू हो गया।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर उक्त व्यक्ति को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज कुमार (25) पुत्र स्व. नरेश कुमार निवासी कालिका विहार फेस-02, देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
