मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रवेश-निकास और पार्किंग को सुव्यवस्थित रखा जाए और प्रभावी सुरक्षा व यातायात प्लान बनाया जाए ताकि आमजन को असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों के दायित्व स्पष्ट करने और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय सहित शासन और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *