उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन की कारवाई की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल के अभिभाषण समाप्त होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के लिए भी विपक्ष को विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने सूचित किया था। साथ ही संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी नेता प्रतिपक्ष से फोन पर बात की और मुख्यमंत्री ने भी नेता प्रतिपक्ष वार्ता करने का प्रयास किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय कर लिया गया है। सदन की कार्यवाही तय एजेंडे के तहत संचालित की जायेगी। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार सदन की कार्यवाही नियमों और परंपराओं के विपरीत कर रही है और संख्या बल को आधार मानकर आगे कार्रवाई सदन की संचालित हो रही है. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इसे काफी गंभीर मामला बताते हुए कहा कि सरकार नियमों की अवहेलना कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *