कोतवाली ऋषिकेश
उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025* के विजन को साकार करने तथा मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आबश्यक दिशा निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरुद्ध प्रभावित कार्रवाई की जा रही है। अलग अलग थाना क्षेत्रों में नशा तस्करो के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा काले की ढाल, एकता विहार के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान महिला नीलम पत्नी अशोक को 01 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। नीलम पत्नी अशोक नि0 सर्वहारा नगर, काले की ढाल, ऋषिकेश उम्र- 42 वर्ष’
