*थाना प्रेम नगर*

आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लोक सभा निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

 

जिसके अनुपालन में सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनता मे सुरक्षा एवं विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से आज दिनाँक 18-03-2024 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व मे थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा सीमा सुरक्षा बल (SSB) के अधिकारी/ कर्मचारी गणो के साथ दो पालियों में फ्लैग मार्च किया गया।

 

प्रथम पाली में प्रातः काल ठाकुरपुर, श्यामपुर, त्यागी मार्केट, प्रेमनगर मार्केट, मोहनपुर, प्रेमनगर स्पेशल विंग, राघव विहार, स्मिथ नगर एवं द्वितीय पाली में सायं को आमवाला, फुलसनी, पौंधा, सुधोवाला, झाझरा में फ्लैग मार्च कर मिश्रित आबादी तथा सवेंदनशील क्षेत्रों पर मार्च करते हुए अराजक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, साथ ही आम जन से चुनावों में निर्भीक व निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *