देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमे एक बड़े भाई ने अपनी नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला देहरादून के शिमला बाईपास क्षेत्र का है, जहां पिता की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अब आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया जायेगा।
