मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर हमारी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, इसको लेकर मैंने भी समीक्षा बैठक की है। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की अच्छी सुगम यात्रा हो, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो यात्रा सरल हो और किसी भी यात्री को कोई
परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि यात्रा में देश दुनिया के श्रद्धालु आते हैं और उन सभी की भावनाओं को ध्यान में रखकर काम करेंगे।
