उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जल्द जारी की जाएगी। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के अंदर कांग्रेस की लिस्ट जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उन नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया जा रहा है, जिनको सुनने के लिए भारी तादाद में लोग पहुंचेंगे। स्टार प्रचारकों में प्रखर वक्ताओं को शामिल किया जा रहा है। गरिमा दसौनी ने कहा कि बीजेपी चाहे जिसको भी चुनावी मैदान में स्टार प्रचारक के रूप में शामिल करें उनको सुनने के लिए लोग नहीं आएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देहरादून में आए थे जिनको भारी तादात में लोग सुनने के लिए पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *